Posts

Showing posts with the label भारत का इतिहास

जम्मू-कश्मीर विलय दिवस

Image
#कश्मीर_विलय_दिवस #ये_कश्मीर_हमारा_है भारतीय इतिहास में 26 अक्टूबर, 1947 एक अविस्मरणीय दिन है, क्योंकि यही वह दिन था जब भारत के सिरमौर कहे जाने वाले जम्मू एवं कश्मीर का देश में विलय हुआ था और डोगरा शासन वाली यह रियासत भारत का अभिन्न अंग बन गई थी। भारतीय इतिहास में 26 अक्टूबर, 1947 एक अविस्मरणीय दिन है, क्योंकि यही वह दिन था जब भारत के सिरमौर कहे जाने वाले जम्मू एवं कश्मीर का देश में विलय हुआ था और डोगरा शासन वाली यह रियासत भारत का अभिन्न अंग बन गई थी। महाराजा हरि सिंह ने इसी दिन विलय के दस्तावेजों (आईओए) पर हस्ताक्षर किए थे, जो कि भारतीय आजादी अधिनियम 1947 के अनुसार आवश्यक था। ब्रिटिश शासन ने इसी अधिनियम के तहत भारत को दो हिस्सों में बांटकर उसे आजादी देने का निर्णय लिया था। भारत का विभाजन मोहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व में मुस्लिम लीग द्वारा प्रसारित और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को कमजोर करने के लिए ब्रिटिश द्वारा निर्मित एंग्लो-मुस्लिम गठबंधन द्वारा परिकल्पित द्विराष्ट्र के सिद्धांत के आधार पर धर्म पर आधारित था। द्विराष्ट्र का सिद्धांत अपनी अवधारणा के समय से ही त्रुटिपूर्ण था, क्य...

कौन है राजा विक्रमादित्य

वो 'राजा' जिसे भूल गया हमारा इतिहास, भारत को बनाया था 'सोने की चिड़िया' । हिंदुस्तान के इतिहास में ऐसा बहुत कुछ छूट गया, जिसे लोग कभी नहीं जान पाएंगे। क्योंकि इनके सम्मान में बहुत कम जगहों पर ही वर्णन किया गया है। आप कह सकते हैं कि ये हमारे लिए शर्म की बात है कि जिसने देश को सोने की चिड़िया बनाया, आज उसके बारे में हम कुछ नहीं जानते। हम बात कर रहे हैं महाराज विक्रमादित्य के बारे में, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को ज्ञान है। इन्हीं के शासनकाल में भारत को सोने की चिड़िया बना था। इस काल को देश का स्वर्णिम काल भी माना जाता है। महाराज विक्रमादित्य कौन? उज्जैन के राजा गन्धर्व सैन थे। इनकी तीन संताने थी, सबसे बड़ी संतान एक लड़की थी मैनावती, दूसरी संतान लड़का भृतहरि और सबसे छोटी संतान वीर विक्रमादित्य। बहन मैनावती की शादी धारानगरी के राजा पद्म सैन के साथ कर दी गई। जिनका एक लड़का हुआ गोपीचन्द। आगे चलकर गोपीचन्द ने श्री ज्वालेन्दर नाथ जी से योग दीक्षा ले ली और तपस्या करने जंगलों में चले गए। फिर मैनावती ने भी श्री गुरू गोरक्ष नाथ जी से योग दीक्...